गेम प्ले

जैसा कि सभी खेलों में होता है, नियम विस्तृत और व्यापक हैं इसलिए संक्षिप्त विवरण यहाँ दिया गया है जिससे शुरूआत करने में आपको मदद मिलेगी

खेल का समय

खेल बीस मिनट के चार क्वार्टरों में बांटा जाता है। जब खेल रोका जाता है, जैसे कि यदि गेंद मैदान से बाहर चली जाए या यदि किसी चोटग्रस्त खिलाड़ी को मैदान से बाहर ले जाया जा रहा हो, तो घड़ी रोक दी जाती है। इसके फलस्वरूप क्वार्टर तीस मिनट से अधिक की अवधि के भी हो सकते हैं।

बॉल अप!

खेल तब शुरू होता है जब अंपायर मैदान के बीचोबीच गेंद उछालता है। फिर रकमैन (वह खिलाड़ी जिसकी कोई नियत स्थिति नहीं होती है) कूदकर गेंद को हाथ मारकर अपनी टीम के खिलाड़ी को देने की कोशिश करता है।

 

खिलाड़ी को हैंड पास, किक मारकर गेंद दी जा सकती है या वह मैदान से इसे उठा सकता है।

 यदि गेंद किसी खिलाड़ी के पास हो तो यह ज़रूरी है कि वह कम से कम हर 15 मीटर की दूरी पर, आम-तौर पर दौड़ते हुए गेंद उछालकर, गेंद को ज़मीन से छुए।

 

डिस्पोसल या पास, किक मारकर या हैंड पास से दिया जाता है। हैंड पास गेंद के एक सिरे को मुक्का मारकर पूरा किया जाना चाहिए। यदि गेंद फेंकी जाती है तो इससे विरोधी टीम को फ्री किक मिलेगी। यदि खिलाड़ी गेंद को किक करता है और इसके ज़मीन पर लगने से पहले इसे पकड़ लिया जाता है, तो इसे मॉर्क कहते हैं और इससे जिस खिलाड़ी ने गेंद पकड़ी होती है उसे गेंद पकड़ने के स्थान से फ्री किक मारने को मिलती है।

 

 यदि गेंद सीमा रेखा के बाहर चली जाती है, तो अंपायर इसे वापिस अंदर फेंकते हैं।

three plays playing football
how to kick in football
afl player